बिलासपुर • भारत सरकार के जनजाति कार्य मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए पीएमजनमन योजना से विशेष पिछड़ी जनजातियों के विकास के रास्ते खुलेंगे। जिले में पीवीटीजी के रूप में बैगा एवं बिरहोर जनजाति आबाद है। उन्हें इन इलाकों में मूलभूत बुनियादी अधोसंरचनाएं विकसित करने के साथ हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ दिलाकर उनकी सामाजिक, आर्थिक स्तर को बढ़ाना इस योजना का उद्देश्य है। योजना के मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन में महिला संगवारियों की अहम भूमिका होगी। आज चयनित जनमन संगवारियों को डॉ सीवी रमन विश्वविद्यालय कोटा में एकदिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में एसडीएम कोटा श्री पीयूष तिवारी, सीईओ कोटा श्री युवराज सिन्हा एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग बिलासपुर श्री सीएल जायसवाल की उपस्थिति में समस्त विभागों के साथ कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला मे ग्राम में शासकीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु चयनित जनमन संगवारी को आवश्यक दिशा निर्देश एवं प्रशिक्षण, सहायक आयुक्त, एसडीएम कोटा, सीईओ कोटा एव अन्य विभागों के अधिकारियों द्वारा प्रदान किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।