बिलासपुर • कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण ने बिलासपुर एवं तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के दर्जनभर मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य 2024 का जायजा लिया। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 22 जनवरी तक मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य चलेगा। इस दौरान मतदान केन्द्रों पर अभिहित अधिकारी एवं बीएलओ बैठकर नाम जोड़ने, काटने अथवा संशोधन के लिए निर्धारित फार्म में आवेदन ले रहे है। कलेक्टर ने शेफर स्कूल एवं मिशन स्कूल और तखतपुर के सकरी आत्मनंद स्कूल एवं पेण्डरी स्कूल का दौरा कर पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अभियान का डोर टू डोर प्रचार करने एवं पात्र लोगों से आवेदन लेने को कहा है। उन्होंने 13 एवं 14 जनवरी को आयोजित विशेष शिविरों के बारे में भी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्कूली बच्चों से भी चर्चा कर शैक्षाणिक गुणवत्ता का परीक्षण किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिवकुमार बनर्जी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।