गरियाबंद // ऑनलाइन ठगी को रोकने के लिए लोगों को सतर्क किया जाता है, लेकिन साइबर ठग हर रोज नए-नए तरीके अपना कर ठगी कर रहे हैं। अब शातिर ठगों ने गरियाबंद नगर पालिका परिषद सीएमओ से ऑनलाइन ठगी की है। ठग ने रिश्तेदार बनकर सीएमओ से 70 हजार रुपए ऐंठ लिए। ठगी का अहसास होने पर सीएमओ ने थाना में 420 का मामला दर्ज करवाया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, गरियाबंद में मुख्य नगर पालिका अधिकारी के पद कार्यरत आशीष तिवारी को 29 सितंबर की शाम करीब 6 बजे कॉल आया। इसमें कॉल करने वाले ने अपने आप को फूफा बताते हुए बुआ के एक्सीडेंट में कोमा में चले जाने की बात कहते हुए ऑपरेशन के लिए पैसे की जरूरत बताई। इस पर आशीष तिवारी ने अपने बैंक खाते से अलग-अलग किश्तों में कोटक महिन्द्रा बैंक के खाता क्रमांक 8648709064 में 70 हजार रुपए ट्रांसफर किए।

 

वाट्सअप कॉल कर बनाता था पैसा डालने का दबाव

इसके बाद भी उक्त व्यक्ति की ओर से लगातार वाट्सअप कॉल कर पैसा डालने का दबाव बनाए जाने पर सीएमओ को धोखाधड़ी की आशंका हुई। इस पर उन्होंने अपने रिश्तेदारों को फोन कर जानकारी ली तो पता चला कि बुआ का एक्सीडेंट हुआ ही नहीं है। ऑनलाइन ठगी के इस मामले में सीएमओ ने कोतवाली थाना में मामला दर्ज कराया। एडिशन एसपी डीसी पटेल ने बताया कि सिटी कोतवाली थाने में पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।