बिलासपुर // आगामी 31 जनवरी बुधवार को छत्तीसगढ़ सद्‌भाव पत्रकार संघ की कटघोरा इकाई जिला कोरबा के द्वारा पत्रकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित है। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि एवं अध्यक्षता छत्तीसगढ़ पत्रकार संघ के संस्थापक संरक्षक रायपुर के वरिष्ठ पत्रकार शंकर पाण्डेय करेंगे।

प्रदेश महासचिव प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि पत्रकारों को लाने ले जाने हेतु छत्तीसगढ़ भवन में सुबह 9:00 बजे बस उपलब्ध रहेगी। सभी सदस्य साथियों से आग्रह है कि 31 जनवरी को सुबह समय पर छत्तीसगढ़ भवन में एकत्रित होवें। जो पत्रकार साथी सदस्य नहीं है उनसे भी आग्रह है कि सम्मेलन में शामिल होने छत्तीसगढ़ भवन में एकत्र हो सकते हैं एवं अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर पत्रकार एकता को मजबूती प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।