बिलासपुर • कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने निर्माण कार्यों की समीक्षा के क्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं जल संसाधन विभाग के काम-काज की समीक्षा की। उन्होंने जल जीवन मिशन में काम लटकाने वाले ठेकेदारों को पूर्ण व्यौरे के साथ समक्ष में तलब किया है। कामों की धीमी प्रगति पर गहरी नाराजगी जाहिर की है। कलेक्टर ने कहा कि उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव जी के विभाग वाले कामों में बिलासपुर जिला पूरे राज्य में अग्रणी होना चाहिए। इस भावना को ध्यान में रखते हुए तमाम अधिकारी एवं ठेकेदार काम करें। उन्होंने समय-सीमा में काम पूर्ण नहीं करने वाले ठेकेदारों से पेनाल्टी काटकर शेष राशि भुगतान को कहा है। उन्होंने कहा कि केवल भुगतान रोकना पर्याप्त नहीं है। कलेक्टर ने काम की गति बढ़ाकर हर घर नल कनेक्शन प्रदान करने की कार्य-योजना में निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने को कहा है। उन्होंने कहा कि 80 प्रतिशत से अधिक काम पूर्ण हो चुके ग्रामों में 15 मार्च तक शतप्रतिशत उपलब्धि हासिल किया जाये। ऐसे लगभग 280 गांव हैं। उन्होंने उच्च स्तरीय जलागार एवं समूह नल जल योजनाओं की जानकारी लेकर गहन समीक्षा की।

कलेक्टर ने जल संसाधन विभाग की समीक्षा करते हुए अरपा भैंसाझार परियोजना की समीक्षा की। परियोजना के पूर्ण होने में आने वाली दिक्कतों के बारे में विचार-विमर्श किया। उन्होंने राजस्व एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की 10 तारीख को संयुक्त बैठक आहूत करने के निर्देश दिए। भू-अधिग्रहण एवं मुआवजा प्रकरणों का भी समाधान किया जायेगा। उन्होंने सभी सिंचाई नहरों की साफ-सफाई एवं डिसिल्टिंग के कार्य अगले खरीफ मौसम शुरू होने के पहले करा लेने के निर्देश दिए। मनरेगा योजना के अंतर्गत यह कार्य किया जाये। उन्होंने जिला पंचायत सीईओ को इसकी तत्काल स्वीकृति के प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा है। कलेक्टर ने जल संसाधन विभाग के अंतर्गत मुआवजा प्रकरणों की विशेष समीक्षा की। इन मामलों को प्राथमिकता से निपटाकर प्रभावित किसानों को राशि भुगतान करने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।