बिलासपुर • महतारी वंदन योजना के तहत आज से फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वार्ड कार्यालयों, आंगनबाड़ी केन्द्रों और ग्राम पंचायतों में योजना का लाभ लेने बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंच रही है। महिलाओं ने योजना को कल्याणकारी बताते हुए सरकार का धन्यवाद दिया है।

छत्तीसगढ़ सरकार की महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में पहल करते हुए राज्य में महतारी वंदन योजना लागू की गई है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को सरकार एक हजार रूपए मासिक सहायता राशि देगी। आज से वार्ड कार्यालयों व आंगनबाड़ी केन्द्र के साथ ग्राम पंचायत के कार्यालयों में फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं योजना का लाभ लेने पहुंच रही है। शहर के चिंगराजपारा स्थित वार्ड कार्यालय में फार्म भरने पहुंची श्रीमती रेखा साहू ने कहा कि सरकार की इस योजना से मिलने वाली राशि से उनकी बहुत सारी समस्याओं का हल निकलेगा। इसी तरह श्रीमती सोनी शुक्ला ने कहा कि गरीब महिलाओं को इस योजना का काफी लाभ मिलेगा और महिलाएं बचत करना चाहे तो मिलने वाली राशि से काफी बचत भी कर सकती है। चिंगराजपारा की श्रीमती फिरदौस अंसारी ने कहा कि सरकार की योजना बहुत अच्छी है और गरीब परिवारों के लिए इस राशि से कई काम पूरे होंगे। श्रीमती शिवमती निषाद ने कहा कि योजना से मिलने वाली राशि से वह अपने बच्चों की स्कूल फीस आसानी से भर पाएंगी साथ ही रोजमर्रा के खर्चो से भी बड़ी राहत मिलेगी।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी योजना के क्रियान्वयन की दिशा में कार्य शुरू कर दिया गया है। कोटा ब्लॉक के ग्राम पंचायत लिटिया की सरपंच दुलेश्वरी नेताम ने बताया कि उनके गांव में मुनादी कर योजना के बारे में बताया गया है और आज से फार्म भरना शुरू कर दिया गया है। गांव की महिलाएं योजना को लेकर काफी उत्साहित है। उन्होंने सरकार को इस जनहितकारी योजना के लिए धन्यवाद किया। ग्राम अमने की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती मीना जायसवाल ने बताया कि उनके केन्द्र के माध्यम से फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और महिलाएं इसका लाभ लेने आगे आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।