जांजगीर चम्पा // – बहुजन समाज पार्टी जांजगीर चाम्पा विधानसभा के विधानसभा अध्यक्ष व जिला सेक्टर प्रभारी पदाधिकारियों द्वारा 2 अक्टूबर को सामूहिक इस्तीफा दिया गया। पदाधिकारियों का कहना है कि बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश प्रभारी एन.पी. अहिरवार एवं कमेटी द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर गलत निर्णय लेते हुए जांजगीर-चॉम्पा विधानसभा कमेटी एवं जिला के पदाधिकारियों को बिना सूचना दिये मनमानी ढंग से जांजगीर-चाम्पा विधानसभा बहुजन समाज पार्टी से प्रथम प्रत्याशी सूची जारी किया है, जिसको लेकर हम पदाधिकारियों, सेक्टर प्रभारी व कार्यकर्ताओं द्वारा नाराजगी जताई है। जिसको लेकर पदाधिकारियों द्वारा सामूहिक इस्तीफा दिया गया।
बसपा के जांजगीर चाम्पा विधानसभा के पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
Byसुरजीत सिंह चावला
Oct 4, 2023
Related Post
राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।
Feb 3, 2026
सुरजीत सिंह चावला
