बिलासपुर • सालों से मुआवजा राशि के लिए भटक रहे सिरगिटटी निवासी श्री अनवर अहमद को जनदर्शन में आवेदन देने पर राहत मिली। मुआवजा राशि मिलने पर आज उन्होंने जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में पहुंचकर कलेक्टर श्री अवनीश शरण के प्रति आभार व्यक्त किया। श्री अहमद ने विगत दिनों जनदर्शन में मुआवजा राशि दिलाने कलेक्टर से गुहार लगायी थी। कलेक्टर ने इत्मीनान से उनकी समस्या को सुनी। उन्होंने आवेदन को गंभीरता से लेते हुए जल्द राशि का भुगतान करने के निर्देश सहायक श्रमायुक्त को दिए। निर्देश के परिपालन में श्री अहमद को लगभग सवा दो लाख रूपए का भुगतान किया गया।

श्री अनवर अहमद ने बताया कि वे 2002 में श्री बब्बन खैरवार के गन्ना रस दुकान में काम करते थे। काम करने के दौरान 06 मई 2002 को उनका पूरा हाथ मशीन में फंस जाने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया। लगातार इलाज के बावजूद वे अशक्त हो गए थे। लगातार न्यायालयों के चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें श्री बब्बन खैरवार द्वारा मुआवजा राशि नहीं दी जा रही थी। श्रम न्यायालय द्वारा श्री अनवर अहमद के पक्ष मेे भी फैसला दिया गया था लेकिन उन्हें मुआवजा राशि नहीं दी जा रही थी। श्री अहमद ने 05 जनवरी 2024 को कलेक्टर श्री अवनीश शरण के समक्ष जनदर्शन में गुहार लगायी। कलेक्टर ने तत्काल संज्ञान लेकर सहायक श्रमायुक्त एवं नगर निगम के भवन अधिकारी को नियमानुसार कार्रवाई कर मुआवजे की राशि दिलाए जाने के निर्देश दिए। 24 जनवरी को श्री बब्बन खैरवार द्वारा पीड़ित अनवर अहमद को ब्याज सहित लगभग सवा दो लाख रूपए का भुगतान कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।