दिनाँक 13 फरवरी को भाजपा जिला कार्यालय में अभावित मध्यप्रदेश के नेता भारतीय जनसंघ के प्रांत संगठनकर्ता स्व लखीराम अग्रवाल को भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी जयंती पर याद करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की स्व लखीराम अविभाजित मध्यप्रदेश में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे पार्टी ने उनके समर्पण पूर्ण कार्य को ध्यान में रखते हुए राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्वाचित किया छत्तीसगढ़ के खरसिया से ताल्लुक रखने वाले स्व लखीराम जी ने पहले जनसंघ और बाद में भारतीय जनता पार्टी को छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में स्थापित करने महत्पूर्ण भूमिका निभाई कार्यकर्ताओ के बीच उनकी छवि एक कुशल संगठनकर्ता के रूप में रही आज भाजपा जिला कार्यालय में कार्यक्रताओं ने उनकी तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजा दुबे राजेस्वर सूर्यवंशी, दिलीप सूर्यवंशी, देवी निषाद, दुर्गेश धीवर, बजरंगी कैवर्त सहित युवा मोर्चा के साथी सम्लित हुए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।