धमतरी //  जिले के बिरेझर चौकी के पास ही बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। एनएच 30 पर एक तेज रफ्तार बस ने बिजली विभाग की पिकअप को जोरदार ठोकर मारी। इससे वो वहीं पर पलट गई। इस हादसे में 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद से ही बस का चालक फरार बताया जा रहा है।

कैसे हुआ हादसा जानें

 

दरअसल बुधवार को रॉयल ट्रैवल्स की एक बस काफी तेजी से आ रही थी। उसके आगे-आगे विद्युत विभाग की पिकअप चल रही थी। बिरेझर चौकी के पास जैसे ही चालक ने पिकअप को मोड़ने के लिए स्लो किया। तेज रफ्तार बस ने उसे ऐसी जोरदार टक्कर मारी कि वो वहीं पर पलट गई। इस हादसे में बस का भी सामने हा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में कुल 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

पुलिस ने शुरू की कार्यवाही

 

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। उधर मौके पर पहुंची बिरेझर थाने की टीम मामले की तहकीकात कर रही है। तो वहीं पुलिस वालों का दावा है कि वो जल्दी ही बस के चालक को अरेस्ट कर लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।