बिलासपुर • राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के अंतर्गत मस्तूूरी विकासखण्ड के ग्राम रैलहा में चना प्रदर्शन 20 हेक्टेयर, ग्राम भुरकुण्डा एवं जैतपुरी में सरसों प्रदर्शन, ग्राम हिर्री में मूंगफली प्रदर्शन 20 हेक्टर का अवलोकन एवं मूल्यांकन निरीक्षण अधिकारी सरजू पल्लेवाल ने किया। इसके साथ ही उन्होंने बीज उत्पादन प्रोगाम के तहत ग्राम रिस्दा में मटर फसल 10 हेक्टेयर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने योजना क्रियान्वयन, फसल, बीज मिनीकीट, समूह प्रदर्शनी की वर्तमान स्थिति, प्रगति सह रबी फसल की स्थिति व कटाई एवं अन्य योजनाओं के मूल्यांकन एवं अनुश्रवण हेतु विकासखण्ड मस्तूरी के विभिन्न गांवों में फसल प्रदर्शन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संयुक्त संचालक एम.के. चैहान, उप संचालक पी. हथेश्वर, सहायक संचालक अनिल कौशिक, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी ए.के. आहिरे, ग्रामीण कृषि विकास अधिकारी श्री विजय धीरज एवं समस्त किसान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।