बिलासपुर -:- जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर सीएम से आशीर्वाद मांगा। मुलाकात के दौरान गौरहा ने विधानसभा चुनाव के लिए दावेदारी पेश किया। मुख्यमंत्री ने भी सौजन्य मुलाकात के दौरान अंकित को उत्साहित किया। और भविष्य की संभावनाओं के लिए आशीर्वाद भी दिया। साथ ही चुनाव के दौरान जमकर मेहनत करने के अलावा सरकार बनाने को लेकर तैयार रहने को भी कहा।

विधानसभा चुनाव और टिकट की दावेदारी को लेकर नेताओं का लगातार रायपुर दौरा जारी है। इसी क्रम में आज जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा भी रायपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात किया। साथ ही बेलतरा विधानसभा में अपनी उपस्थिति को लेकर चर्चा किया। मुख्यमंत्री ने गौरहा को जमकर मेहनत करने को लेकर उत्साहित किया। साथ ही एक बार फिर सरकार बनाने को लेकर मिलजुलकर काम करने को कहा।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद अंकित गौरहा ने बताया कि हम एक बार फिर सरकार बनाएंगे। मुख्यमंत्री ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करने को कहा है। साथ ही जनहित योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का संदेश भी दिया है। अंकित ने कहा कि पिछले पांच सालों में गांव गरीब और किसानों के लिए सरकार ने बहुत काम किया है। इस बार हम फिर से भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।