बिलासपुर • जिले में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के जरिए परंपरागत कारीगरों को सम्मानित किया जा रहा है। योजना के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु के पात्र आवेदकों को आवेदन स्वीकृति के बाद प्रशिक्षण और ट्रेड से संबंधित औजार उपलब्ध कराये जाएंगे। योजना के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र बिलासपुर को नोडल विभाग बनाया गया है।
जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक श्री एम.एल. कुशरे ने बताया कि 17 सितम्बर से प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ हुआ है। विश्वकर्मा योजना के तहत लोहार, बढ़ई, दर्जी, कुम्हार जैसे अन्य 18 प्रकार के परंपरागत कारीगरों को योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए 18 वर्ष से अधिक आयु के संबंधित विधा के कारीगर काॅमन सर्विस सेन्टर (सीएससी) के जरिए आवेदन दे सकते हैं। आवेदन की जांच और सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य स्तर पर स्वीकृत आवेदनकर्ताओं को ट्रेड से संबंधित प्रशिक्षण स्किल इंडिया के तहत दिया जाएगा और ट्रेड से संबंधित टूल किट प्रदान किया जाएगा।
योजना के तहत अब तक जिले में 15 हजार आवेदन आ चुके हैं। जिनमें से 4 हजार आवेदनों को अनुमोदित कर राज्य शासन को भेजा गया है, जिनमें से लगभग 12 सौ आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। श्री कुशरे ने बताया कि योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को 1 लाख रूपए का ऋण कम ब्याज दर पर देने का भी प्रावधान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।