बिलासपुर ·//· महतारी वंदन सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन कोटा ब्लॉक के डीकेपी स्कूल मैदान में भी किया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महिलाओं ने बड़ी संख्या में सुना। आस-पास के ग्रामों की महिलाएं बड़ी तादाद में कार्यक्रम में शामिल हुई। पहली किश्त की राशि मिलने से महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने पीएम नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, भूपेन्द्र सवन्नी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव सहित ब्लॉक स्तर के पदाधिकारीगण मौजूद थे।
कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित किया गया। एसडीएम कोटा श्री युगल किशोर उर्वसा ने स्वागत भाषण दिया। सीईओ कोटा युवराज सिन्हा ने कार्यक्रम की रुपरेखा के बारे में बताया। इसी कड़ी मे दोपहर 2 बजे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव उदबोधन हुआ। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा महतारी वंदन कार्यक्रम के तहत प्रथम किश्त कि राशि 1000 रूपए हितग्राहियों के खाते मे डीबीटी के जरिए अंतरित किया गया। कोटा जनपद क्षेत्र अंतर्गत 52 हजार 351 महिलाओं के खाते में डीबीटी से राशि हस्तांतरित हुई। कार्यक्रम मे आये महिलाओं में भारी उत्साह  दिखाई दिया।
कार्यक्रम स्थल पर विकासखंड कोटा के समस्त विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु स्टाल लगाए गए थे, जहां हितग्राहियों ने योजनाओं से लाभ लेने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयेाजित किये गये। कार्यक्रम के दौरान विकासखंड कोटा के अधिकारी, कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही। कार्यक्रम के अंत में सीईओ कोटा द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।