बिलासपुर • कलेक्टर अवनीश शरण ने बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि से फसलों को हुई क्षति का सर्वे कर जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। पिछले तीन चार दिनों से रोज शाम में बारिश हो रही है। गत चार दिनों में राजस्व विभाग द्वारा 38 मिमी बारिश दर्ज की गई है। उन्होंने राजस्व एवं कृषि विभाग के मैदानी अधिकारियों को संयुक्त रूप से मौका मुआयना कर आरबीसी 6-4 के तहत प्रकरण बनाने के निर्देश दिए हैं। यथासंभव त्वरित गति से प्रकरण की स्वीकृति के साथ प्रभावित किसानों को भुगतान भी किया जाये। उन्होंने सर्वेक्षण के दौरान प्रभावित किसानों की उपस्थिति भी सुनिश्चित करने को कहा है। जिले में बेमौसम बारिश का ज्यादा असर बिल्हा, बोदरी, मस्तुरी एवं बिलासपुर तहसील में अधिक हुआ है। कलेक्टर ने फसल क्षति के अलावा मकान क्षति, जन-धन हानि, पशु हानि आदि की क्षति का भी आकलन करने को कहा है। चूंकि फसल क्षति पर बीमा का भी फायदा मिलता है। इसलिए बीमा एजेण्ट भी सर्वे टीम के साथ रहें। अधिकारियों ने बताया कि जिन किसानों की फसल का नुकसान 30 प्रतिशत से अधिक होता है, उन्हें नियमानुसार आरबीसी 6-4 के तहत राहत राशि दिये जाने का प्रावधान है। जिले में रबी फसलों के अंतर्गत मुख्य रूप से गेहूं, चना, अलसी, राई, सरसों एवं अन्य फसल शामिल हैं। आरबीसी के साथ ही किसान यदि बीमा कराए हों, तो उन्हें बीमा योजना का भी फायदा मिलेगा। इसके साथ ही रबी बागवानी के अंतर्गत टमाटर, बैगन, फुलगोभी, पत्तागोभी, प्याज आलू जैसे फसलों को भी बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि से क्षति का भुगतान बीमा कम्पनी द्वारा किया जायेगा। कलेक्टर ने राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को संजीदगी के साथ सर्वे करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।