बिलासपुर • लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मतदाता अपने मताधिकार का शत प्रतिशत उपयोग करें इस उद्देश्य से स्वीप कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद पंचायत कोटा के 103 ग्राम पंचायतों में भी स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 22 हजार से ज्यादा मनरेगा में कार्य करने वाले श्रमिकों सहित जिले के कुल 80 हजार श्रमिकों ने मतदाता शपथ ली। श्रमिकों का उत्साह देखते बन रहा था। श्रमिकों ने शपथ ली कि लोकतंत्र में अपनी आस्था रखते हुए इस महापर्व में बढ़-चढकर हिस्सा लेंगे। श्रमिकों ने सभी से अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बिलासपुर जिले में मतदान का प्रतिशत बढ़ाना हम सबकी जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।