बिलासपुर // जिले में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाताओं को जागरूक करने जिला प्रशासन द्वारा स्वीप की गतिविधियां बड़े पैमाने पर आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में विकासखंड कोटा में महिला कर्मचारियों ने चुनाव प्रशिक्षण के बाद बड़ी संख्या में मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को मतदान करने का संदेश दिया। ये महिलाएं संगवारी मतदान केंद्रों मे चुनाव कराने का दायित्व संभालेंगी। कार्यक्रम में महिलाओं ने सामूहिक रूप से मतदाता शपथ भी ली।

 

 

कोटा एसडीएम युगल किशोर उर्वशा ने बताया कि मतदान में अपना दायित्व निभाने के साथ ही ये महिला कर्मचारी अपने क्षेत्र के मतदाताओं एवं नव मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक कर रही है। मतदान के महत्व को जन-जन तक पहंुचाने कोटा ब्लॉक के 700 से अधिक लोगों ने आकृति बनाकर शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया। इस कार्यक्रम के दौरान मतदान कर्मी, कोटा ब्लॉक की शिक्षिकाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानिन एवं सामाजिक संगठनों के लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।