बिलासपुर // लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव प्रचार करने उत्तर प्रदेश के सी एम योगी आदित्यनाथ 21 अप्रैल को बेलतरा आयेंगे वे बहताराई स्थित अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में एक जनसभा को संबोधित करेंगे जिसकी पूरी व्यवस्था की कमान बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला को दी गई इस संदर्भ में क्षेत्र के युवाओं की बैठक बुलाई गई जिसमे कार्यक्रम के तैयारी को लेकर चर्चा की गई और जिम्मेदारियों का वर्गीकरण किया गया इस संदर्भ में जानकारी देते हुए शुक्ला ने बताया कि यह हमारे विधानसभा क्षेत्र के लिए गौरव की बात है कि जो राम को लाए हैं वे स्वयं चलकर हमारे पास आ रहे हैं वह क्षण उनके आध्यात्मिक ऊर्जा के प्रकाश से स्वयं को आल्हादित करने वाला होगा, हम रोमांचित हैं अहंकार में डूबे हुए घनानंद की आतताई सत्ता को उखाड़ फेंकने वाले राजनीति के चाणक्य योगी का सानिध्य हमे प्राप्त होगा शुक्ला ने बताया महाराज योगी दोपहर 3.00 बजे सभा स्थल पहुचेंगे भाजपा के कार्यकर्ता सभा की प्रचार प्रसार व्यवस्था में लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।