बिलासपुर // भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता जागरूता कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। लोकसभा निर्वाचन में लोगों की शत प्रतिशत सहभागिता के सुनिश्चित करने करने में हर वर्ग अपनी भागीदारी निभा रहा है। इसी कड़ी में कोटा ब्लॉक में स्थित डॉ.सीवी रमन विश्विद्यालय में युवा छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निगम कमिश्नर अमित कुमार और स्वीप नोडल अधिकारी,जिला पंचायत सीईओ आरपी चौहान ने शिरकत की।

इस अवसर पर अपने संबोधन में निगम कमिश्नर अमित कुमार ने कहा कि युवाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और मतदान से अपना योगदान देकर हम अपने देश के लोकतंत्र को मजबूत बना सकते हैं।

जिला पंचायत सीईओ और स्वीप के नोडल अधिकारी श्री आरपी चौहान ने कहा कि मतदान का संदेश हर घर तक पंहुचाने में युवा भागीदार बनें। इस अवसर पर छात्रों और विश्वविद्यालय के स्टाफ को मतदाता शपथ दिलाई गई और नव मतदाताओं को सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय में क्रिकेट प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों और छात्रों के बीच मैच खेला गया। कार्यक्रम में जिले के अधिकारियों के साथ विश्वविद्यालय के कर्मचारी,अधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि स्वीप के तहत लोगों में मतदान के प्रति जागरूकता के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं जिसमे हर वर्ग अपनी भूमिका निभा रहा है, और सभी को 7 मई मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।