बिलासपुर // हर एक मतदाता को वोटिंग के लिए मतदान केंद्र तक लाने जिले में हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस कड़ी में विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में कलेक्टर अवनीश शरण के नेतृत्व में अधिकारियों ने शहर के बिलासा ताल गार्डन में पौधे लगाए। स्वीप अभियान के अंतर्गत कलेक्टर ने आम के पौधे लगाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पर्यावरण संरक्षण के लिए एक एक पौधा जरूरी है, उसी प्रकार लोकतंत्र की मजबूती और जीवंत बनाए रखने के लिए हर वोट जरूरी है। सबसे उन्होंने 7 मई को मतदान करने की अपील की। दो दर्जन से ज्यादा पौधे इस अवसर पर लगाए गए। सबने पौधों को बचाने और मतदान करने का संकल्प लिया। नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, डीएफओ, एसडीएम पीयूष तिवारी, तहसीलदार शशिभूषण सोनी सहित अन्य अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।