बिलासपुर //  लगातार फ्रॉड के मामले छत्तीसगढ़ में सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में होटल मैनेजमेंट कोर्स और अच्छे वेतन की नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक से 14 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। तोरवा थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार हेमू नगर के सागर मंडल के मोबाइल फोन पर एक लिंक आया था, जिसमें होटल मैनेजमेंट कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का ऑफर था। इसमें बताया गया था कि कोर्स करने के बाद गारंटी के साथ देश के बड़े होटलों में जॉब दिलाया जाएगा, जिसमें लाखों रुपये वेतन के रूप में प्राप्त होगा।

पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामला साइबर सेल को सौंपा

 

इस फॉर्म को भरकर उसने बताए गए ई मेल एड्रेस पर भेज दिया। इसके बाद उसके पास अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने फीस और रजिस्ट्रेशन के नाम पर रुपये मांगे। जब पीड़ित ने फीस बहुत ज्यादा बताई तो कॉल करने वाले ने कहा कि इस कोर्स की बहुत डिमांड है और हर माह लाखों रुपये की कमाई होगी। उसकी बातों में आकर युवक सागर मंडल ने किश्तों में अपने और अपनी मां के अकाउंट से 14 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद जब और पैसों की मांग की गई तो उन्हें ठगे जाने का एहसास हुआ। उन्होंने तोरवा थाने में शिकायत दर्ज कराई। तोरवा पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामला साइबर सेल को सौंप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।