बिलासपुर // लोकसभा चुनाव के लिए संगवारी महिला मतदान केंद्र में ड्यूटी वाले महिला कर्मचारियों को चुनाव प्रशिक्षण दिया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने मतदान की पूरी प्रक्रिया रोचक तरीके से समझाई। उन्होंने ईवीएम और वीवीपेट मशीन के बारे से सरलता से बताया और रोचक सवाल जवाब भी किए।
कलेक्टर ने कहा कि हर कर्मचारी में कुछ कमियां कुछ खूबियां रहती हैं। हमें टीमवर्क के रूप में सबको साथ लेकर काम करना है। सब अपना बेस्ट एफर्ट दें, कहीं कोई समस्या नहीं है। उन्होंने कहा कि पीठासीन अधिकारी की पुस्तिका को अच्छे तरीके से पढ़ लें। चुनाव संबंधी हर चीज के बारे में स्पष्ट मार्गदर्शन दिया हुआ है। उन्होंने ईवीएम मशीन की कमिश्निंग की जानकारी देते हुए बताया कि मशीन की तैयारी कैसे की जाए। कलेक्टर ने मशीनों के संबंध में महिला अधिकारियों की शंकाओं का समाधान भी किया। कलेक्टर ने महिला अधिकारियों से चुनाव से जुड़े महत्वपूर्ण टर्म जैसे ईवीएम, स्वीप, वीवीपेट का फुल फॉर्म क्या होता है, जैसे प्रश्न किए। सही जवाब देने वालों को कलेक्टर ने पुरस्कृत किया।
उल्लेखनीय है की जिले में 96 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें हर विधानसभा क्षेत्र में 10 केंद्र केवल महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित होगा। इस प्रकार जिले की छह विधानसभा मिलाकर 60 संगवारी महिला मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस अवसर पर एसडीएम पीयूष तिवारी, तहसीलदार शशि भूषण सोनी, नायब तहसीलदार, नेहा विश्वकर्मा सहित मास्टर ट्रेनर्स उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।