बिलासपुर // लोकसभा निर्वाचन में लोगों की शत प्रतिशत भागादारी सुनिश्चित करने जिला प्रशासन द्वारा उन्हें अक्षत चावल देकर चुनई नेवता के जरिए मतदान के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। अक्षत चावल का उपयोग भारतीय संस्कृति में किसी भी शुभ कार्य में किया जाता है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण के मार्गदर्शन में हर मतदाता को मतदान केंद्र तक लाने हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में घर-घर जाकर मतदान दलों द्वारा अक्षत चावल और मतदाता पर्ची का वितरण कर 7 मई को अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने मनुहार किया जा रहा है। शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीणों क्षेत्रों में यह अभियान व्यापक रूप से चलाया जा रहा है। जिला पंचायत सीईओ आरपी चौहान ने भी स्वयं कई गांवों के घरों में पहुंचकर अक्षत चावल से मतदाताओं को मतदान के लिए आमंत्रण दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।