भारतीय जनता पार्टी ने आज 64 विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों की सूची जारी की है इस सूची में बेलतरा विधानसभा क्षेत्र का नाम गायब है। बिलासपुर जिले में कोटा से प्रबल प्रताप सिंह जूदेव व तखतपुर से धर्मजीत सिंह का नाम तय होने के बाद यह तो तय हो गया है कि भाजपा बेलतरा विधानसभा क्षेत्र से किसी ब्राह्मण को ही विधानसभा का प्रत्याशी घोषित करेगी।

 

बेलतरा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी ने लगातार ब्राह्मण प्रत्याशियों को ही अवसर दिया है यही कारण है कि बद्रीधर दीवान लगातार तीन बार बेलतरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहें और कांग्रेस पार्टी ने लगातार पिछड़े वर्ग के प्रत्याशियों को अवसर देकर विधानसभा क्षेत्र में हार का सामना किया।

 

चुनावी वर्ष 2023 में बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के लिए कांग्रेस पार्टी भी बहुत गंभीरता के साथ विचार कर निर्णय लेगी और ब्राह्मण समाज के लोगों को उम्मीद तो यही थी की मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा बेलतरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे पर उनके द्वारा चुनाव लड़ने से मना किए जानें के बाद बेलतरा विधानसभा क्षेत्र से छत्तीसगढ़िया ब्राह्मण के रूप में जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा भी संभावित प्रत्याशी में सबसे प्रबल हैं।

 

बेलतरा विधानसभा क्षेत्र को लेकर प्रत्याशी चयन करने में भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टी बहुत ही गंभीरता से विचार कर निर्णय लेगी लेकिन संभावना यही हैं की दोनों पार्टी ब्राह्मण प्रत्याशियों पर ही बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में अपना दाव लगाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।