बिलासपुर // माइक्रो आब्जर्वरों के प्रशिक्षण का दूसरा चरण यहां जल संसाधन परिसर स्थित प्रार्थना सभाकक्ष में आयोजित किया गया। सामान्य प्रेक्षक अभय ए महाजन की मौजूदगी में मास्टर ट्रेनरों द्वारा उनके दायित्व से अवगत कराया गया। महाजन ने कहा कि माईक्रो ऑब्जर्वर मतदान दल के हिस्सा नहीं होंगेे। उनके काम में उन्हें दखल नहीं देना है बल्कि संपूर्ण मतदान प्रक्रिया पर बारीकी से नजर रखना है। निर्धारित फार्मेट में रिपोर्ट एवं फीडबेक उन्हें सामान्य प्रेक्षक को देनी है। मतदान के पूर्व एवं बाद में आबजर्वर को देने वाले फार्मेट एवं इसे भरने की प्रक्रिया समझाई गई। लोकसभा चुनाव में लगभग 260 संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर इनकी तैनाती की जायेगी। महाजन ने कहा कि आबजर्वर की रिपोर्ट चुनाव की दृष्टि से महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। शिकायत अथवा अन्य जांच के सिलसिले में यह रिपोर्ट काफी अहम हो जाता है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव कुमार बनर्जी एवं मास्टर ट्रेनर एमटी आलम ने विस्तार से प्रशिक्षण दिया। उनकी शंका एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। इव्हीएम मशीन के काम-काज की जानकारी भी उन्हें बताई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।