बिलासपुर // जिले में 7 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियां जोरो से चल रही है। इसी क्रम में कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में बनाये गये स्ट्रांग रूम में आज से ईव्हीएम मशीनों को मतदान के लिए तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी। ईव्हीएम मशीनों को मतदान के लिए तैयार करना कमीशनिंग कहलाता है।

कलेक्टर ने लिया जायजा, दिए जरूरी निर्देश

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने विधानसभावार कक्षों का निरीक्षण कर कमीशनिंग का जायजा लिया। कलेक्टर ने कमीशनिंग के कार्य में पूरी सावधानी बरतने के निर्देश दिए। कमीशनिंग की प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बिलासपुर संसदीय क्षेत्र के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री अभय ए महाजन, प्रत्याशी एवं राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुई।

सेक्टर अधिकारियों को कमीशनिंग दल का बनाया गया प्रभारी

सभी मशीनों की कमीशनिंग प्रक्रिया तीन से चार दिन तक चलेगी। सेक्टर अधिकारियों को कमीशनिंग दल का प्रभारी बनाया गया है उनके साथ दो सहायकों की भी ड्यूटी भी कमीशनिंग कार्य के लिए लगायी गयी है। कमीशनिंग की प्रक्रिया में सबसे पहले बैलेट यूनिट की कमीशनिंग की जाती है। कमीशनिंग के दौरान सभी मतदान केंद्रों में जाने वाली बीयू में बैलेट पेपर लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई।

प्रेक्षकों एवं प्रत्याशियों की मौजूदगी में शुरू हुई कमीशनिंग

कमीशनिंग के दौरान सीयू में पिंक पेपर सील लगाई गई। कैंडिडेट सेट करते समय सीयू, बीयू और वीवीपेट को एक साथ जोड़ा गया। कैडिंडेट सेट नोटा बटन दबाकर किया जाता है। इसके बाद मॉक पोल कर सत्यता की जांच की गई। सीलिंग प्रक्रिया के दौरान सीयू के स्विच को ऑफ रखा गया। वीवीपैट में थर्मल पेपर रोल लगाया गया। बैटरी इंस्टॉल करके वीवीपैट में सिंबल लोडिंग जिग मशीन की सहायता से ईसीआईएल के इंजीनियर द्वारा की गई। इसके साथ ही ईवीएम नंबर, बीयू, सीयू नंबर, उनके बैटरी नंबर, वीवीपैट नंबर, रजिस्टर में दर्ज किये गये। कमीशनिंग के दौरान भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से नियुक्त इंजीनियर भी उपस्थित रहे। नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार बनर्जी भी निरीक्षण के दौरान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।