कोरबा // सामान्य प्रेक्षक प्रेम सिंह मीणा, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान कोरबा संसदीय क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सामान्य निर्वाचन कर्तव्य पर तैनात अधिकारी-कर्मचारियों के मतदान हेतु बनाए गए सुविधा केंद्र का निरीक्षण कर डाक मतपत्र द्वारा किए जा रहे मतदान प्रक्रिया का अवलोकन किया। प्रेक्षक मीणा ने मतदान कार्य में निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप मतदान पूर्ण कराने की बात कही। साथ ही डाक मतपत्र द्वारा मतदान के संबंध में दूसरे जिलों में भी सूचना प्रेषित करने के निर्देश दिए। जिससे अन्य जिलों में पदस्थ कोरबा संसदीय क्षेत्र के रहने वाले अधिकारी-कर्मचारी निर्धारित तिथि तक डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कर सकें। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संबित मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर गौतम सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।