बिलासपुर // कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण के नेतृत्व में आज मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप वॉक का आयोजन किया गया। इसमें जिले के तमाम आला अधिकारी, रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने पैदल चलकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। यह वॉकथान रेलवे वीआईपी गेट से शुरू होकर तितली चौक, भारत माता स्कूल रोड, बंगला यार्ड चौक, सोलापुरी माता चौक, साई मंदिर रोड से होकर रेलवे वीआईपी गेट में समाप्त हुई। कार्यक्रम में एसपी रजनेश सिंह, नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत आरपी चौहान एवं रेलवे के वरिष्ठ मंडल एवं कार्मिक अधिकारी डॉ. अंशुमन मिश्रा सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।

कार्यक्रम में कलेक्टर ने सभी को मतदाता शपथ दिलाई। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस त्योहार में भाग लेकर शत- प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करें। मतदान हम सभी का अधिकारी ही नही कर्तव्य भी है। उन्होंने कहा कि जिले में 07 मई को मतदान की तिथि घोषित की गई है। निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान का समय सवेरे 7 बजे से शाम 6 बजे तक तय किया गया है। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि मतदान केन्द्रों में पहुंचकर मतदान करने के साथ अपने परिवारजनों के अलावा आस-पास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने रेलवे के अधिकारियों से कहा कि रेलवे में मतदाता जागरूकता के लिए लगातार कार्यक्रम आयोजित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।