बिलासपुर // मतदान करने वाले लोगों को शहर के चुनिंदा होटल और रेस्टोरेंट्स में 07 मई को मतदान के दिन बिल पर दस प्रतिशत की छूट दी जायेगी। बिलासपुर हॉटल एवं रेस्टोरेंट संघ ने स्वीप अभियान में हिस्सेदारी निभाते हुए इस आशय का निर्णय लिया है। संघ के प्रतिनिधि मण्डल ने जिला कलेक्टर अवनीश शरण से मुलाकात कर इस निर्णय से अवगत कराया। कलेक्टर ने संघ के इस निर्णय की सराहना करते हुए बिल में दस प्रतिशत की छूट के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि इससे लोग मतदान के लिए प्रेरित होंगे। लाभ पाने के लिए मतदाताओं को अमिट स्याही लगी उंगली दिखानी होगी। 10 प्रतिशत की छूट केवल उन ग्राहकों को दी जायेगी जो रेस्टोरेंट में बैठकर खाना खाएंगे। निगम आयुक्त अमित कुमार, बिलासपुर होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष सनी आजमानी, सचिव प्रतीक उपवेजा, वाइस प्रेसिडेंट अंकित छाबरा, अनिल कंजानी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। उन्होंने सभी से मतदान करने की अपील भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।