बिलासपुर// लोकसभा चुनाव की तिथि जैसे जैसे दिन नजदीक आ रहे हैं चुनावी सरगर्मीयां बढ़ती जा रही है भारतीय जनता पार्टी के बड़े बड़े नेता माइक्रो लेबल पर काम करने उतर गए हैं आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने बिलासपुर लोकसभा के कोटा विधानसभा में चुनाव संचालन समिति की बैठक लेकर अब तक के क्रिया कलापों की जानकारी ली उन्होंने उस्पथित पदाधिकारियों से चुनावी कार्य की बिंदुवार समीक्षा की किरण देव ने कहा की पार्टी द्वारा निर्देशित किए गए कार्य के प्रति पूरी ईमानदारी बरतें अब अपना ध्यान पूरी तरह से बूथों पर केंद्रित करने की जरूरत है 7 मई को पार्टी के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान हो ऐसी योजना अभी से बना लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।