बिलासपुर // किरोड़ीमल शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज रायगढ़ के 1980 बैच का मिलन समारोह 12मई को शिवा इन होटल बिलासपुर में आयोजित किया गया है आयोजन परिवार सहित है उल्लेखनीय है कि अकेले 1980 बैच का कार्यक्रम 44 वर्षों पश्चात बिलासपुर के पावन धरा पर आयोजित होने पर बिलासपुर मैं निवास करने वाले सदस्यों में बड़ा उत्साह है।

केजीपी रायगढ़ 1980 बैच का मिलन समारोह

पारिवारिक मिलन समारोह के इस कार्यक्रम में भोपाल,बड़ोदरा,नागपुर,भिलाई,दुर्ग,रायपुर,जगदलपुर,अंबिकापुरऔर चाँपा जांजगीर,सक्ति,रायगढ़ एवं अन्य जिलों से भारी उत्साह से सदस्य शामिलहोने के लिए कार्यक्रम में पधार रहे हैं।

इंजीनियर आर एस गुरुदिवान सर के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह साढ़े दस बजे होगा ज्ञातव्यहो कि इंजीनियर गुरूदिवान सर 1980 बैच के गुरुदेवभी रहे हैं इस अवसर पर उनका आशीर्वाद मिलने से सभी सदस्यों में बहुत उत्साह देखा जा रहा है।

कार्यक्रम के सफलसंचालन के लिए विभिन्न कमेटियां बनायी गई हैं जिसमें स्वागत समिति के लिए इंजीनियर राजेश द्विवेदी,इंजीनियर अरुण पांडेय भोजन व्यवस्था के लिए इंजीनियर राजेंद्र सिंह,इंजीनियर अनिल सोनी,इंजीनियर श्यामबंधु बरेठ,इंजीनियर वी.के.एस.ठाकुर को मंच व्यवस्था हेतु इंजीनियर बी.एन.ओझा,इंजीनियर जयंतदास,इंजीनियर एस.पी. मिश्रा रूमव्यवस्था हेतु इंजीनियर भूपेन्द्र दुबे,इंजीनियर एस.पी. मिश्रा,इंजीनियर यू के बंजारे,इंजीनियर नजमुल हुसैनको दायित्व सौंपा गया है

 

कार्यक्रम प्रचार प्रसार के लिए मीडिया प्रभारी इंजीनियर उमाकांत मिश्रा एवं इंजीनियर के रविमोहन राव दायित्वअधीन होंगे कार्यक्रम के सम्पूर्ण गतिविधियों एवं संचालन के लिए इंजीनियर आरपी शुक्ला,इंजीनियर बी एन ओझाएवं इंजीनियर अशोक साहू को दायित्व सौंपा गया है उपरोक्त जानकारी इंजीनियर आरपी शुक्ला द्वारा प्रदाय की गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।