बिलासपुर // पुलिस ने पेट्रोल पम्प कर्मचारी से लूट का प्रयास करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी पेट्रोल पम्प पहुंचकर कर्मचारी के हाथ में रखे रूपयों को चाकू पर लूटने प्रयास किया। शिकायत के बाद आरोपियों को पकडकर पुलिस ने आईपीसी की धारा 394, 34 का अपराध दर्ज किया। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है।
सरकन्डा पुलिस ने माताचौरा निवासी कान्हा साहू की शिकायत पर लूटपाट का अपराध दर्ज किया। पीड़ित ने बताया कि सरजू पेट्रोल पम्प सीपत चौक में काम करता है। 10 मई की सुबह लगभग 10.00 बजे आनंद सप्रे अपने नाबालिक साथी के साथ पेट्रोल डलवाने आया। हाथ में रखे रूपयों को छीनने का प्रयास किया।

इसी दौरान आनंद सप्रे के साथ नाबालिक दोस्त ने अपने पास रखे धारदार चाकू निकालकर हमला किया। चाकू के हमले से दाहिने हाथ हाथ में चोट पहुंची है। पैसों की छिना झपटी और मारपीट करते देख पेट्रोल पम्प कर्मचारी बीच बचाव किया।

रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने पतासाजी कर आरोपी आनंद सप्रे और नाबालिक साथी को घेराबंदी कर धर दबोचा। आरोपी के कब्जे से धारदार हथियार बरामद किया गया। आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।