बिलासपुर // कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजीव कुमार झा ने यहां जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में विधानसभा निर्वाचन के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठापूर्वक करेंगे। कलेक्टर ने कहा कि सीविजिल, एफएसटी, व्हीएसटी, एसएसटी एवं एमसीएमसी की टीम ड्यूटी पर तैनात रहे। उन्होंने मतदान दल, व्यय लेखा दल, नाम निर्देशन, मतदान सामग्री वितरण, मतदान दलों की वापसी, रूट चार्ट, मतगणना एवं अन्य सभी मुद्दों पर चर्चा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

कलेक्टर ने सभी एसडीएम से कहा कि राजनीतिक दलों की बैठक लेकर उन्हें आदर्श आचरण संहिता के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करें। कलेक्टर ने मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधा बिजली, पानी, शौचालय, रैम्प की जानकारी ली। सभी जनपद सीईओ एवं सेक्टर अधिकारियों को मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को आदर्श आचरण संहिता का कड़ाई से पालन करने कहा। कलेक्टर ने निर्वाचन व्यय लेखा, स्ट्रांग रूम, स्वीप अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम से संबंधित निर्देश दिए। उन्होंने स्वीप के तहत अधिक से अधिक कार्यक्रम आयोजित करने कहा। बैठक में नगर निगम कमिश्नर श्री कुणाल दुदावत, एडीएम श्री आरए कुरूवंशी, अपर कलेक्टर श्री शिवकुमार बनर्जी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अजय अग्रवाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री महेश शर्मा सहित सभी अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।