भिलाई :– भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव उत्तर प्रदेश के रायबरेली लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार की कमान संभाल लिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उन्हें ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी दी है।जहां यादव सांसद प्रत्याशी राहुल गांधी के पक्ष में सघन जनसंपर्क कर पसीना बहा रहे हैं।

विधायक यादव चुनाव प्रबंधन की दृष्टिकोण से कार्यकर्ताओं की ब्लॉक स्तरीय बैठक ले रहे हैं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में नुक्कड़ सभाएं ले रहे हैं। सभाओं में जनता की भीड़ के रूप में पूरा समर्थन भी मिल रहा है। लोग स्वफुर्त होकर विधायक यादव के साथ डोर टू डोर जनसंंपर्क कर रहे हैं और राहुल गांधी को जिताकर संसद भेजने और केंद्र की मोदी सरकार को सत्ता से बाहर करने की अपील कर रहे हैं। मंगलवार को विधायक ने ऊंचाहार, जगतपुर और साहगौरा ब्लॉक में सघन जनसंपर्क किया।

विधायक देवेंद्र यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश में पांचवें चरण का 20 मई को मतदान होना है। इस बार उत्तर प्रदेश की जनता ने बदलाव का पूरा मन बना लिया है। लोग महंगाई और बेरोजगारी की समस्या से त्रस्त है और इसे लेकर बदलाव चाहती है। पूरे देश में बदलाव का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।