बिलासपुर // कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर जिला खनि अमला द्वारा 12-13 मई को रात जिला के सभी क्षेत्रों-सरकंडा, मस्तूरी, कोटा, चकरभाठा, कोनी, सेंदरी, लोफंदी, कछार, निरतू, घुटकू आदि में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की सघन जांच किया गया। जिसके आधार पर अवैध परिवहन के 12 मामले दर्ज कर 14 वाहन जब्त किए गए।
खनिज रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन करते पाये जाने पर खनिज रेत सहित 2 ट्रेक्टर कोनी थाना में,2 ट्रेक्टर कोटा थाना में, 1 ट्रेक्टर सकरी थाना में, 1 ट्रेक्टर सरकंडा थाना में और 3 हाईवा रेत लावर बैरियर में अभिरक्षा में रखा गया है। खनिज निम्न श्रेणी चूना पत्थर का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर 2 हाईवा एवं ईंट मिट्टी का 1 माजदा जप्तकर लावर खनिज जांच चौकी में अभिरक्षा में रखा गया है।
ग्राम बिरकोना मे खनिज मिट्टी एवम् मुरूम के अवैध उत्खनन करते पाये जाने पर 1 पोकलेन को सील किया गया एवं 2 हाईवा को जप्तकर कोनी थाना में अभिरक्षा मे रखा गया है। उपरोक्त सभी वाहन मालिकों एवं वाहन चालकों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 और खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत् खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन का प्रकरण दर्ज किया गया है। कुल 12 प्रकरण दर्ज कर 14 वाहनों को जप्त किया गया है। उप संचालक उमेश मिश्रा के नेतृत्व में खनि अधिकारी, सहायक खनि अधिकारी एवं जिला खनि अमला कार्रवाई में शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।