बिलासपुर // स्पेशल वीएफआर ऑपरेशन के संबंध मे 11 अप्रैल 2024 को स्पेशल वीएफआर ऑपरेशन के लिये एप्रोच कंट्रोल यूनिट बिलासपुर हवाई अड्डा के एटीसी टावर में स्थापित किया गया था। स्पेशल वीएफआर ऑपरेशन से सम्बंधित दस्तावेज बनाये गए थे, बनाये गए इस दस्तावेज को अलायन्स एयर को जमा किया गया और इसी आधार पर अलायन्स एयर ने डायरेक्टर जनरल ऑफ़ सिविल एविएशन से स्पेशल वीएफआर ऑपरेशन के लिये अनुमति मांगी थी, इसके पश्चात् डायरेक्टर जनरल ऑफ़ सिविल एविएशन ने 09 मई 2024 को अलायन्स एयर के द्वारा जमा किये गए स्टैण्डर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के दस्तावेज के आधार पर बिलासपुर एयरपोर्ट को स्पेशल वीएफआर ऑपरेशन 1500 मीटर तक की दृश्यता में बिलासपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरने एवं उतरने की अनुमति दे दी है। इस अनुमति के पश्चात् अलायन्स एयर की दृश्यता के कारण फ्लाइट कैंसलेशन की समस्या लगभग ख़त्म हो जाएगी। ज्ञात हो की 1500 मीटर तक की दृश्यता बिलासपुर एयरपोर्ट में कभी भी रिकॉर्ड नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।