बिलासपुर // जिले में राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर कलेक्टर अवनीश शरण ने जिला कार्यालय परिसर से डेंगू के नियंत्रण एवं बचाव के लिए जन जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रमोद तिवारी, जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. अनिल श्रीवास्तव, जिला मलेरिया अधिकारी सुश्री पी. मजूमदार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक कृष्णा कुमारी, जिला सलाहकार एवं जिला मलेरिया कार्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित थे।
सीएमएचओ डॉ. तिवारी ने बताया कि डेंगू बीमारी एडिज नामक मच्छर के काटने से होती है। ये एडीज मच्छर प्रायः दिन के समय काटते है। उन्होंने बताया कि डेंगू के लक्षणों में अचानक तेज सिर दर्ज व तेज बुखार, मांसपेशियों तथा जोड़ों में दर्द, आखों के पीछे दर्द, जो कि आँखों को घुमाने से बढ़ता है। जी मचलना एवं उल्टी होना, गंभीर मामलों में नाक, मुंह, मसूड़ों से खून आना, त्वचा पर चकत्ते उभरना शामिल है। इससे बचाव के लिए पानी का जमाव न होने दे, क्योंकि एडीज के मच्छर स्थिर साफ पानी में पनपते है। कूलर, पानी की टंकी, पक्षियों के पीने का पानी का बर्तन, फ्रिज की ट्रे, फूलदान, इत्यादि को प्रति सप्ताह खाली करें व धूप में सूखाकर प्रयोग करना चाहिए। नारियल का खोल, टुटे हुये बर्तन व टायरों में पानी जमा न होने दें। इसके साथ ही एडिज मच्छरों से बचाव के लिए घरों के दरवाजे व खिड़कियों में जाली एवं परदे लगाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।