कोरबा // डिज्नीलैंड मेला के तीन दुकानदारों की मौत के मामले में उन्हें हो रही उल्टियां और पेट दर्द के आधार पर फूड प्वाइजनिंग की बातें प्रारंभिक तौर पर प्रचारित हुई थी लेकिन शार्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतकों के शरीर में किसी जहरीले जीव के दंश के निशान मिले हैं।
इस संबंध में वाइल्डलाइफ टीम के प्रमुख स्नैक रेस्क्यूअर जितेंद्र कुमार सारथी ने बताया कि जिस क्षेत्र में मेला लगा है वहां के आसपास के इलाके कुआभा में अक्सर करैत मिलने की सूचना बस्ती वालों द्वारा दी जाती रही और उन्होंने रेस्क्यू भी किया है। इस लिहाज से माना जा सकता है कि किसी करैत के दंश का यह तीनों सोते वक्त शिकार हुए हैं। तरह के दंश का लक्षण है कि पेट में तेज दर्द होता है और लगातार उल्टियां होने के साथ हॉर्ट ब्लॉकेज हो जाता है और मरीज की सांस थम जाती है। इन तीनों के मामले में भी कुछ ऐसा ही लक्षण ज्ञात हुआ है। जितेंद्र सारथी ने मेला स्थल पर पहुंचकर एहतियात के तौर पर अपने स्तर से आसपास मुआयना किया और मेला के प्रबंधक से चर्चा भी की। इधर मेला के संचालक कुलदीप वस्त्रकर ने बताया कि इस घटना के बाद उन्होंने सभी कर्मचारियों और दुकानदारों की सुरक्षा के लिए किसी को भी जमीन पर नहीं सोने देने की हिदायत दी है। इसके लिए बाजार से किराए पर टेबल मंगवा लिया गया है और सभी को कहा गया है कि वह ऊंचाई पर निर्मित स्टेज में ही रात्रि विश्राम करें और पूरी तरह से सावधानी भी बरतें। मेला स्थल के बाहरी क्षेत्र में चारों तरफ कीटनाशक दवा का छिडक़ाव भी कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।