बिलासपुर // कलेक्टर अवनीश शरण ने अघोषित बिजली कटौती से लोगों को हो रही परेशानियों को देखते हुए आज जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर विद्युत विभाग के कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने बार बार के बिजली कटौती पर नाराज़गी जाहिर करते हुए व्यवस्था में सुधार की हिदायत दी। उन्होंने हमेशा मोबाइल फोन चालू रखकर उनकी समस्याएं सुनने और उनके तत्परता से निदान पर बल दिया। शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों के विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता से लेकर अधीक्षण अभियंता स्तर के अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।
कलेक्टर ने बैठक में सर्वप्रथम लाईन बंद होने के कारणों की जानकारी ली गई। बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारियों द्वारा लाईन बंद होने का मुख्य कारण ओव्हर लोडिंग, केबल का जलना, ट्रांसफार्मर फेल एवं वर्षा पूर्व रख-रखाव के कारणों से विद्युत आपूर्ति बंद होने के संबंध में बताया गया। लाईन बंद होने के कारणों के निदान हेतु उनके द्वारा निर्देशित किया गया कि विद्युत व्यवस्था में होने वाले व्यवधानों के अटेण्ड करने का टाईम कम से कम हो। कर्मचारीगण तत्काल मौके पर पहुंच कर विद्युत व्यवधान को दुरूस्त करें। साथ ही कनिष्ठ अभियंता एवं अन्य समस्त अधिकारियों को विद्युत उपभोक्ताओं का फोन अटेण्ड करने एवं उनसे सतत् संपर्क में रहने हेतु निर्देशित किया गया है। अन्यथा की स्थिति में उनके द्वारा सख्त से सख्त कार्रवाई किये जाने की चेतावनी दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।