बिलासपुर // पचपेढ़ी पुलिस ने कार्रवाई कर देशी विदेशी शराब परिवहन करते कोचिया को पकड़ा है। आरोपी के पास से करीब 14 लीटर से अधिक मात्रा में शराब बरामद किया है। पुलिस ने परिवहन में उपयोग किए गए मोटरसायकल को भी जब्त किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम ओमी पाटले है। आरोपी पतईडीह का रहने वाला है।

पचपेढ़ी पुलिस ने कार्रवाई कर 14 लीटर से अधिक शराब और मोटरसायकल बरामद किया है। पुलिस के अनुसार मुखबीर ने बताया कि आरोपी मोटर साइकिल से अवैध रूप से देशी प्लेन और गोवा शराब का परिवहन कर रहा है। जानकारी के बाद टीम ने घेराबन्दी कर मोटरसायकल को रोका। आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना नाम पताईडीह निवासी ओमी पाटले बताया।

छानबीन के दौरान आरोपी के पास से 49 पाव गोवा, 27 पाव देशी शराब मिलाकर करीब 14 लीटर से अधिक मात्रा में शराब जब्त किया गया।  34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।