बिलासपुर // बिलासा बाई केवट एयरपोर्ट बिलासपुर के अधिकारियों ने बताया कि दिनांक 7 जून को जगदलपुर से बिलासपुर की पहली उड़ान शुरू हो गई है। इससे बिलासपुर एवं जगदलपुर के बीच पहली हवाई सेवा की शुरुआत हो गई है। बिलासपुर एवं जगदलपुर वासियों को सड़क मार्ग से आने जाने में 8 से 9 घंटे का समय लगता था। वह अब हवाई सेवा शुरू होने से एक घंटा का समय रह जाएगा। यह फ्लाइट हफ्ते में दो दिन (मंगलवार एवं शुक्रवार) चलेगी। यह फ्लाइट बिलासपुर से सीधे दिल्ली के लिए रवाना हुई। फ्लाइट के आगमन पर परंपरागत रूप से वाटर कैनन सलामी दी गई। फ्लाइट का पहला दिन एवं बुकिंग लेट खुलने के कारण जगदलपुर से बिलासपुर 04 यात्री आए एवं जगदलपुर से दिल्ली जाने वाले ट्रांजिट पैसेंजर की संख्या 22 रही। बिलासपुर एयरपोर्ट पर उतरे हुए यात्रियों का एयरपोर्ट के द्वारा पुष्प देकर स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।