बिलासपुर // सिरगिट्टी पुलिस ने आपरेशन प्रहार अभियान चलाकर शराब का अवैध कारोबार करने वाले आरोपी को पकड़ा है। अभियान के दौरान पुलिस ने करीब 6 लीटर से अधिक शराब जब्त किया है। साथ ही आरोपी से नगद भी बरामद किया है। आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज करने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड में जेल दाखिल कराया गया है। आरोपी गोविन्द गोड़ तारबाहर थाना क्षेत्र डीपूपारा का रहने वाला है।

अतिरिक्त पुलिस कप्तान उमेश कश्यप ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार पुलिस कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सिरगिट्टी पुलिस को मुखबीर से जानकारी मिली कि तारबहार फाटक के पास एक वन्यक्ति बोरी में शराब लेकर घूम रहा है। आरोपी ग्राहकों को शराब की बिक्री भी कर रहा है।

जानकारी के बाद सिरगिट्टी पुलिस ने थावा बोलकर आरोपी गोविंद गोड को धर दबोचा। बोरी में 6 लीटर से अधिक मात्रा में देशी शराब बरामद किया गया। पूछताछ के बाद तत्काल आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड में लेकर जेल दाखिल कराया गया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी निरीक्षक विजय चौधरी, प्रधान आरक्षक मनोज राजपूत, आरक्षक रौनक पाण्डेय आरक्षक विरेन्द्र राजपूत और केशव मार्कों की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।