बिलासपुर // जिला पंचायत की बैठक 20 जून को जिला पंचायत सभा कक्ष में आहूत की गई है। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान करेंगे। इसके तहत सामान्य सभा की बैठक सवेरे 11 बजे एवं सामान्य प्रशासन समिति की बैठक शाम 4:30 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक के लिए एजेण्डा का निर्धारण कर लिया गया है।

जिला पंचायत सीईओ रामप्रसाद चौहान ने बताया कि बैठक में मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी विभाग, कृषि, पशु पालन, उद्यानिकी, विद्युत विभाग, मतस्य विभाग, क्रेडा विभाग, बीज निगम, महिला बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग एवं जिला पुनर्वास विभाग, वन विभाग, आदिवासी विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, रीपा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, जल संसाधन, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय निर्माण आदि योजनाओं के अंतर्गत चल रहे कार्यों की जानकारी एवं समीक्षा। 15 वें वित्त योजना के अंतर्गत वर्ष 2024-25 के कार्यो का अनुमोदन, जिला पंचायत विकास निधि 2024-25 के कार्यो का अनुमोदन, बजट वर्ष 2024-25 का अनुमोदन एवं अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी।

सामान्य प्रशासन समिति की शाम को आयोजित बैठक में आदिवासी विकास विभाग के अंतर्गत चल रहे कार्यो की समीक्षा, लम्बे समय से अनुपस्थित (पंचायत) संवर्ग के शिक्षकों की सेवा समाप्ति तथा समाज कल्याण एवं पुनर्वास विभाग के काम-काज की समीक्षा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।