बिलासपुर // तारबाहर पुलिस ने आपरेशन अभियान के दौरान आदतन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े तीनों गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। पकड़े गए आरोपी एफसीआई चौक क्षेत्र के रहने वाले हैं।

तारबाहर पुलिस के अनुसार नयापारा तोरवा निवासी कन्हैया लाल यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 14 मई की रात्रि करीब 11.30 बजे कोचिंग डिपो डियूटी जा रहा था। इसी दौरान पुराना इंडियन आयल डिपो के पास 5-6 अज्ञात लोगों ने आफिस के सुपर वाईजर मोहम्मद कौशर को पैसा और मोबाईल की मांग किया।

इंकार करने पर आरोपियों ने गंदी गंदी गालियां देना शुरू कर दिया। जान से मारने की धमकी देने के साथ मारपीट किया। जब मौके पर पहुंचा तो दो लोग खड़े थे..बाकी सब फरार हो गए। दोनों आरोपियों ने पास आकर मां बहन की गालियां देता शुरू कर दिया। मना करने पर मारपीट किया है। इसके बाद दोनो भी फरार हो गए।

मारपीट करने से मोहम्मद कौशर को चोट लगी है। पुलिस ने सभी 6 आरोपियों के खिलाफ अपराध किया। नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमाण्ड में भेजा गया है। पकड़े गए दो अन्य आरोपियों का नाम जय दिवाकर ऊर्फ छोटू और अभिषक कुमार ऊर्फ डमरू है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।