बिलासपुर // जिला कार्यालय के परिसर के मंथन कक्ष में श्रम विभाग द्वारा बाल श्रम विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई। बैठक में बाल श्रम की रोकथाम के लिए उद्योग, चौंबर ऑफ़ कॉमर्स सहित सभी संगठनों ने प्रशासन को सहयोग करने के लिए प्रतिबद्धता प्रकट की है। सहायक श्रमायुक्त आर. के.प्रधान के निर्देशन में डी. एस.पी. सी. डी. लहरे, डीसीपीयु राहुल पवार, उद्योग विभाग से उद्योग अधिकारी, युनिसेफ से रूहाना खान, चाइल्ड लाइन से पुरूषोत्तम पांडे, सी.एस.जे. से भानुप्रिया, सामाजिक कार्यकर्ता बिंदु सिंग कछुवाहा, चेंम्बर आफ कामर्स के अध्यक्ष संजय मित्तल, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सन्नी, विभिन्न उद्योगों के एच. आर. एवं सी. ई.ओ. एवं श्रम विभाग के श्रम पदाधिकारी एवम निरीक्षक उपस्थित थे।

चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय मित्तल के द्वारा समस्त उद्योग संघ की ओर से यह आश्वासन दिया गया कि बाल श्रम के रोकथाम में प्रशासन का भरपूर सहयोग करेंगे। मीटिंग में बाल श्रम के अतिरिक्त बाल भिक्षावृत्ति, बाल-विवाह, बाल तस्करी एवं बच्चों के मौलिक अधिकार जैसे गंभीर विषयों पर चर्चा की गई जिसमें बाल श्रम के प्रतिबंध, सामाजिक सरोकार, दंड और बाल श्रम को दूर करने के उपायों पर अभिमत लिया गया और इसे एक मिशन के रूप में लेकर बिलासपुर जिले से बाल श्रम पूर्णतः समाप्त करने का सभी पक्षों ने संकल्प लिया और बाल श्रम उन्मूलन पर अपनी सहभागिता जताई। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन सहायक श्रम पदाधिकारी आर. के. तम्हाने जिला बिलासपुर द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।