बिलासपुर // वृक्षारोपण को बढ़ावा देने एवं पर्यावरण को संरक्षित संरक्षण के लिए पौधारोपण कार्यक्रम एवं महत्वपूर्ण कदम है। हमें इस ओर विशेष ध्यान देकर हर्षपूर्ण धैर्य को बढ़ावा देना जरूरी हैं । क्योंकि इस ओर कई संस्थाएँ व समाज कार्य कर रहे है । इसमें ग्यारह सक्रिय सूर्यवंशी समाज हैं जो पौधारोपण कार्यक्रम को एक नियम कानून बना लिया हैं। जिसके तहत शादी भवर के समय वर-वधु द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम करते हैं । तथा अपने नवजीवन की शुरुआत कर एक अच्छा संदेश देते हैं । इसका सूत्रपात समाज के नेता साखन दर्वे पत्रकार ने शुरू कराया, जिसे पुरे जिले मे समाज ने स्वीकार कर पौधारोपण मे रुचि दिखा रहे।
जितने बरस, उतने पौधे के तहत पौधारोपण
समाज सेवा वरिष्ठ पत्रकार साखन दर्वे पर्यावरण मित्र ने अपने जन्मदिवस को यादगार बनाने पौधे रोपते हैं, जितने बरस उम्र होती हैं उतने पौधे रोपकर पर्यावरण पर अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं । विगत कई वर्षो से यह पुनीत कार्य अलग-अलग स्थानों में स्कूल प्रांगड, तालाब मेढ़, पंचायत परिसर, थाना परिसर आदि एवं सड़क किनारे पथ वृक्षारोपण करते हैं। साखन दर्वे ने 24 जून को अपने निवास स्थान में पौधारोपण शुरुआत कर पुरे दिन घूम घूमकर अपने साथी सहयोगी के साथ पौधारोपण का कार्य करते हैं । हम इस कार्यक्रम में अपने इष्ट मित्र एवं परिवार वालों के साथ पौधारोपण कर एक अच्छा संदेश दे रहे हैं।
इसी कड़ी में यदुनंदन निवासी विवेक तिवारी के निवास परिसर में पांच पौधे लगाए गए। इस मौके पर विवेक तिवारी एवं उनके सुपुत्र सहित छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ के महासचिव प्रकाश अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी, बिलासपुर जिला के उपाध्यक्ष भूषण श्रीवास, एवं अन्य साथी गण उपस्थित थे।

