बिलासपुर // भारतीय रेडक्रास सोसायटी बिलासपुर एवं जिला पंचायत बिलासपुर द्वारा प्रार्थना सभाभवन में रक्तदान शिविर और मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्वीप कार्यक्रम आयोजित किया गया। रक्तदान शिविर में जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के स्टाफ द्वारा शिविर के प्रति रूचि दिखाते हुए 21 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश शुक्ला के मुख्य आतिथ्य में शत प्रतिशत मतदान बिलासपुर का अभिमान सूत्र के साथ सभी को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम में 100 से ज्यादा नवीन वोटरों और नववधुओं का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में श्री मनोज सिन्हा, समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना, श्री सौरभ सिन्हा, जिला समन्वयक रेडक्रास, ओम पाण्डेय, रामेन्द्र, जनपद पंचायत के सीईओ, अभिजीत, कौशलेन्द्र, रूचि, रीना, सोनिका, अनुराधा, प्रमिल लबरे, आदित्य पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।