बिलासपुर // किसानों को खाद-बीज के लिए परेशान करने वाला जैतपुरी सेवा सहकारी समिति (विख मस्तुरी) के प्रभारी प्रबंधक दीपक कुमार तिवारी को हटा दिया गया है। सहकारी समिति ने बैठक आयोजित कर तिवारी को हटाने का प्रस्ताव पारित किया है। किसानों की सुविधा के लिए बैंक केडर के पर्यवेक्षक ज्ञान प्रसाद करियारे को तत्काल प्रभाव से समिति का संपूर्ण प्रभार सौंपा गया है। समिति ने खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के धान निराकरण के लिए भी प्रस्ताव पारित कर निर्णय लिया है। जिसके अनुसार 15.12.42 क्विंटल धान समिति में परिदान हेतु शेष है। खाली बारदाना 4902 नग तथा भरती बारदान 2520 नग के संपूर्ण निराकरण के लिए एवं समिति में जीरो प्रतिशत शार्टेज दर्ज कराने के लिए दीपक कुमार तिवारी पूर्णतः जिम्मेदार होंगे। यदि उनके द्वारा एक सप्ताह में पूर्ण रूप से उक्त का निराकरण नहीं किया जाता है तो धान खरीदी प्रभारी दीपक कुमार तिवारी के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्णय लिया जायेगा। समिति ने कार्यवाही की सत्य प्रतिलिपि उप आयुक्त सहकारिता तथा शाखा प्रबंधक जिला सहकारी बैंक लोहर्सी को भेजने का भी निर्णय लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।