रायगढ़ // क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन को लेकर थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर द्वारा मुखबिर सक्रिय कर कार्यवाही किया जा रहा है । इसी क्रम में आज दिनांक 15.10.2023 के सुबह थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर को मुखबिर से सूचना मिली कि मिलूपारा सीतापुर में चैतन राठिया नाम का व्यक्ति अपने घर आंगन में अवैध रूप से महुआ शराब की बिक्री कर रहा है । तत्काल थाना प्रभारी ने देहात पेट्रोलिंग पर रवाना हुए स्टाफ को जाकर कार्यवाही का निर्देश दिया गया ।

 

 

तमनार पुलिस टीम द्वारा गवाहों को साथ लेकर शराब रेड के लिए चैतन राठिया के निवास पर पहुंची । चैतन राठिया द्वारा शराब बिक्री से साफ इंकार किया जिसे पुलिस टीम द्वारा कड़ी पूछताछ करने पर आरोपी चैतन राठिया ने अवैध रूप से शराब बनाना और बिक्री करना स्वीकार किया जिसके कब्जे से शराब बनाने के पात्र तथा 20 और 10 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक डिब्बे और वाहन के टायर ट्यूब में भरकर रखा हुआ कुल 100 लीटर महुआ शराब कीमती ₹20000 का जप्त किया गया है । आरोपी आरोपी चैतन राठिया पिता स्व0 कमल सिंह राठिया उम्र 50 वर्ष सा0 मिलूपारा सीतापुर थाना तमनार पर थाना तमनार में धारा 34(2) 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी संजय महादेवा व एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर शराब रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, प्रधान आरक्षक संतोष कुर्रे, महिला प्रधान आरक्षक उषा रानी तिर्की, आरक्षक भीष्मदेव सागर और आरक्षक भानु प्रताप चंद्रा की सराहनीय भूमिका रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।