बिलासपुर // एकीकृत बाल विकास परियोजना बिलासपुर शहरी अंतर्गत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों, विभागीय संस्था किशोर न्याय बोर्ड में एक वृक्ष माँ के नाम तथा जल शक्ति से नारी शक्ति अभियान चलाकर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। जहां एक ही दिवस में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं, पर्यवेक्षकों, विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों के माध्यम से सभी वार्ड पार्षदों ,जनप्रतिनिधियों ,स्व सहायता समूह के माताओं के समन्वय से 1370 फलदार ,छायादार आदि पौधे रोपित किये गए। कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना व प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना की महतारी हितग्राहियों, जनप्रतिनिधियों द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का शपथ लिया गया। साथ ही समाज को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व जल शक्ति से नारी शक्ति का संदेश प्रसारित किया गया।कार्यक्रम में विभाग से जिला कार्यक्रम अधिकारी तारकेश्वर सिन्हा , जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी उमाशंकर गुप्ता , बाल विकास परियोजना अधिकारी दीप्ति पटेल साहू, अधिक्षिका बाल सम्प्रेक्षण गृह अर्चना चौहान, किशोर न्याय बोर्ड के अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।